
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। हैदराबाद पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को हैदराबाद थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पाक्सो एक्ट में वाछित आरोपी राजपाल पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम मोहम्मदाबाद थाना हैदराबाद को मुखबिर की सूचना पर गणेशपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजीत कुमार, हमराही महेश कुमार, सुबोध कुमार व महिला कांस्टेबल नीतू मिश्रा आदि मौजूद रहे।





