उत्तर प्रदेश
सेठघाट के छठ पूजास्थल पर महिलाओं के लिए पूरी हुई व्यवस्थाएं
सेठघाट के छठ पूजास्थल पर महिलाओं के लिए पूरी हुई व्यवस्थाएं

सेठघाट के छठ पूजास्थल पर महिलाओं के लिए पूरी हुई व्यवस्थाएं

लखीमपुर-खीरी। शहर के सेठघाट पर महिलाओं के लिए दठ पूजा करने के पूजास्थल निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से महिलाओं के लिए पूरी व्यवस्थाएं चाक-चौबन्द कर ली गई हैं। छठ पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं व आगंतुकों के लिए पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित कर दिया गया है। यातायात पुलिस ने समस्त आगंतुकों व श्रद्धालुओं से निवेदन है कि बनाए गए पार्किंग स्थल पर ही अपने वाहन को व्यवस्थित ढंग से पार्क करें। यातायात निरीक्षक ने चिरंजीवी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सहायता के लिए यातायात पुलिस प्रत्येक पार्किंग स्थल पर मौजूद रहेगी।