पुलिस विभाग
नव वर्ष के मद्देनजर पुलिस ने नगर में की गश्त
नव वर्ष के मद्देनजर पुलिस ने नगर में की गश्त

नव वर्ष के मद्देनजर पुलिस ने नगर में की गश्त

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। आगामी नव वर्ष 2024 के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह चौहान ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में गश्त करते हुए सार्वजनिक स्थालों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने होटल, रेस्टोरेंट एवं ढावा संचालको को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी अपने-अपने होटलों पर किसी को शराब का सेवन नहीं करने देगा और डीजे आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, शराब की दुकानों एवं मीट की दूकानों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही नये साल का जश्न मनाया जाएगा। निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





