WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

भल्लिया बुजुर्ग में अधूरा पडा सड़क किनारे इंटरलॉकिंग कार्य

वाहन चालकों को एक दूसरे से साइड लेने में हो रहे दिक्कतें, दुर्घटनाओं की बढ़ी आशंका

Savdhan India News

भल्लिया बुजुर्ग में अधूरा पडा सड़क किनारे इंटरलॉकिंग कार्य

– वाहन चालकों को एक दूसरे से साइड लेने में हो रहे दिक्कतें, दुर्घटनाओं की बढ़ी आशंका


गोलागोकर्णनाथ-खीरी। तहसील क्षेत्र के ग्राम भल्लिया बुजुर्ग में निर्मित सीसी रोड अभी भी दुघटना का सबब बनी हुई है। सड़क की साइडों पर इंटरलाकिंग का कार्य किया जाना था, जो आज तक नहीं हो सका। सड़क की एक साइड में इंटरलाकिंग का कार्य कराकर छोड़ दिया गया है। और तो और सड़क किनारे मिट्टी तक नहीं डाली गई है। जब भी कोई दो वाहन आमने-सामने होते हैं तो उन्हें एक दूसरे को साइड देने में परेशानी होती है। बता दें कि इस समय गन्ने की भरी ट्रालियां हर दिन इस सड़क से गुजरती हैं। जिस कारण दुर्घटनाओं का आशंका और भी प्रबल हो गई है। विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत ग्राम विकास अधिकारी कौशल कुमार वर्मा से की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button