गरीब और असहायों को यथार्थ सेवा समिति ने बांटे कम्बल
- कड़कड़ाती ठंड में शनिवार को नगर के माहौर वैश्य धर्मशाला में हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

गरीब और असहायों को यथार्थ सेवा समिति ने बांटे कम्बल
– कड़कड़ाती ठंड में शनिवार को नगर के माहौर वैश्य धर्मशाला में हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

(निर्जेश मिश्र ‘‘सम्पादक’’)
पलियाकलां-खीरी। यथार्थ सेवा समिति की ओर से गरीब और असहाय लोगों को कम्बलों का वितरण किया गया। कड़कड़ाती ठंड में कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने समिति की पदाधिकारी एवं सदस्याओं का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पलिया नगर की ‘‘यथार्थ सेवा समिति’’ विगत कई वर्षों से समाज सेवा करती चली आ रही है। चाहें गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने का कार्य हो या गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करने का कार्य या फिर दैवीय आपदा में पीड़ितों की सहायता करने का कार्य रहा हो। ‘‘यथार्थ सेवा समिति’’ हमेशा सहयोग के लिए आगे रही है। अपने पुनीत कार्यों की वजह से समिति ने नगर सहित दूर-दूर के क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसी क्रम में शनिवार को समिति की ओर से नगर की स्टेशन रोड पर स्थित माहौर वैश्य धर्मशाला में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सौ से अधिक गरीब और असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए। कड़कड़ाती ठंड में कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। सभी ने समिति का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया और ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। समिति की मुख्य संरक्षिका हरदीप कौर मांगट ने बताया कि समिति हमेशा गरीब और असहायों के साथ है। गरीबों की सेवा करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। अध्यक्षा बीना गुप्ता ने कहा कि हम लोगों का हमेशा यही प्रयास रहा है कि कोई भी गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए समिति की ओर से कई गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने का कार्य भी किया जा रहा है। महामंत्री दीपशिखा गुप्ता ने कहा कि गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग करना एवं आपदा के दौरान पीड़ितों की सहायता करना समिति का एकमात्र ध्येय है। इसके अतिरिक्त संरक्षिका अभिलाषा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उर्मिला शुक्ला व संगठन मंत्री पुष्पा गुप्ता ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कम्बल वितरण कार्यक्रम में समिति सदस्या डॉक्टर दीपिका श्याम गुप्ता, ममता श्रीवास्तव, उर्मिला श्रीवास्तव, उर्मिला अग्रवाल, शशि मोहन गुप्ता, पुष्पा अग्रवाल, गुरजीत कौर, सुप्रिया शुक्ला, नीलम गुप्ता, सुशीला गुप्ता, कृष्णा वर्मा, पूनम सुनील गुप्ता, ज्योति गर्ग, बबिता गर्ग, ज्योति अग्रवाल, रेनू गोयल, शशि गुप्ता एवं वार्ड मेम्बर सावित्री देवी का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में अन्त में सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष 2024 की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की ईश्वर से कामना की।






