WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : शहीद वीरेंद्र लाल के बलिदान दिवस पर बसही में गूंजे देशभक्ति के नारे

​सशस्त्र सीमा बल ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरूकता रैली, नशा मुक्त भारत का दिया संदेश

Savdhan India News

पलिया कलां (खीरी ) ​बसही 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की बी कंपनी बसही द्वारा सोमवार को शहीद सामान्य आरक्षी वीरेंद्र लाल के बलिदान दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशन एवं कंपनी कमांडर रामकुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और समाज सुधार का जज्बा दिखाया। ​सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बसही के छात्र-छात्राओं ने शहीद वीरेंद्र लाल के बलिदान को याद करते हुए एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति की पट्टियां लिए बच्चों ने शहीद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

एसएसबी के कार्मिकों ने छात्रों को देश सेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण के महत्व को समझाया। ​इसी कार्यक्रम के दौरान ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। रैली में ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ और ‘स्वस्व युवा, सशक्त भारत’ जैसे नारों के साथ युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने की अपील की गई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत करना और एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। रामकुमार यादव, बी कंपनी कमांडर।
​रैली के दौरान ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, एसएसबी के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने शहीद वीरेंद्र लाल को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button