अवैध शीशम की लकड़ी व कटर बरामद, सात पर वन अधिनियम में केस, दो हिरासत में
अवैध शीशम की लकड़ी व कटर बरामद, सात पर वन अधिनियम में केस, दो हिरासत में*

-
अवैध शीशम की लकड़ी व कटर बरामद, सात पर वन अधिनियम में केस, दो हिरासत में
नौगवां खीरी।
मझगई वन रेंज की टीम ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निघासन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुबहा में छापेमारी कर भारी मात्रा में शीशम की अवैध लकड़ी और लकड़ी काटने का कटर बरामद किया है। मामले में सात लोगों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वन विभाग के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर वन क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने ग्राम दुबहा स्थित इरफान पुत्र एजाज के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर के बाहर घास-फूस और घूरे में छिपाकर रखे गए शीशम के आठ बोटे बरामद हुए। इसके अलावा घर के अंदर से शीशम की चिरी हुई लकड़ी (चिरान) तथा लकड़ी काटने में प्रयुक्त कटर मशीन भी बरामद की गई। वन विभाग ने बरामद सभी लकड़ी और मशीन को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
वन विभाग का कहना है कि प्रारंभिक जांच में अवैध लकड़ी कारोबार के संकेत मिले हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद शीशम की लकड़ी किस स्थान से काटी गई और इस पूरे नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका रही है। विभाग का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।
इस मामले में वन विभाग ने निम्न सात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है—





