WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

संपूर्णानगर पर्यावरण प्रेमी डॉ. ख़ान ने कृष्णा बंसल को ‘बेस्ट गर्ल्स पीजी’ अवार्ड से किया सम्मानित

बेस्ट गर्ल्स पीजी’ चुनी गईं कृष्णा बंसल; डॉ. ख़ान ने अवार्ड देकर बढ़ाया हौसला

Savdhan India News

संपूर्णानगर। समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके ‘आइकन ऑफ़ एशिया’ डॉ. आई. ए. ख़ान ने हल्द्वानी स्थित ‘कृष्णा गर्ल्स पी जी’ की प्रोपराइटर कृष्णा बंसल को सम्मानित किया है। डॉ. ख़ान ने पीजी में बेहतरीन रख-रखाव, उत्कृष्ट स्वच्छता, शुद्ध व पौष्टिक भोजन और छात्राओं की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए उन्हें ‘बेस्ट गर्ल्स पीजी’ का मोमेंटो भेंट किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ​ग़ौरतलब है कि डॉ. आई. ए. ख़ान समाज के हर वर्ग की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उनके सामाजिक कार्यों की फेहरिस्त काफी लंबी है, जिसमें मुख्य रूप से बीमार व्यक्तियों के इलाज में आर्थिक सहायता, बाढ़ व अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाना और निर्धन परिवारों के अंतिम संस्कार में मदद करना। गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग और स्कूली बच्चों को सैनिटरी किट का वितरण। शहीद सैनिकों के परिवारों की आर्थिक व मानसिक मदद, दिव्यांगजनों को बैसाखी का वितरण और हर धर्म की धार्मिक रैलियों व आयोजनों में बढ़-चढ़कर सेवा करना। डॉ. ख़ान केवल समाजसेवी ही नहीं, बल्कि एक सच्चे पर्यावरण प्रेमी भी हैं। वे अब तक आमजन को जागरूक करने के लिए हजारों पौधों का निःशुल्क वितरण और रोपण कर चुके हैं। पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग करना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य बन चुका है। ​निःस्वार्थ समाजसेवा और पर्यावरण के प्रति उनके इसी समर्पण के कारण डॉ. ख़ान को अब तक कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्हें मुख्य रूप से आइकन ऑफ़ एशिया, संपूर्णानगर रत्न, कोरोना वॉरियर, यूथ आइकन, पर्यावरण रक्षक और शाने राजपूताना जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान के बाद क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने डॉ. ख़ान और कृष्णा बंसल दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button