WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : चंदन चौकी गबरौला स्कूल में समाजसेवी आलोक मिश्रा ने बांटे अंक पत्र, छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

समाजसेवी आलोक मिश्रा (भइया), एसएसबी इंस्पेक्टर राजेश कुमार तोमर और एसबीआई के अकाउंटेंट अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Savdhan India News

पलिया कलां खीरी  इंडो नेपाल बॉर्डर के चंदन चौकी स्थित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय मंगलवार को वार्षिक अंक पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी आलोक मिश्रा (भइया), एसएसबी इंस्पेक्टर राजेश कुमार तोमर और एसबीआई के अकाउंटेंट अमित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आदिवासी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिसमें कक्षा 8 में लक्ष्मी, कक्षा 7 में रिया और कक्षा 6 में सुरक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 15 छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ज्योमेट्री बॉक्स और मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आलोक मिश्रा ने कहा कि वनवासी क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही सशक्त भारत का आधार है। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लखपति सिंह ने किया, जिसमें वार्डन मधु सिंह समेत समस्त विद्यालय स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button