WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

अवैध खनन पर कार्रवाई: मिट्टी से भरा डंपर पकड़ा, सिफारिश के बावजूद नहीं छोड़ा वाहन

मैलानी निवासी एक पत्रकार के चाचा और भाई करते अवैध खनन का काम

Savdhan India News

अवैध खनन पर कार्रवाई: मिट्टी से भरा डंपर पकड़ा, सिफारिश के बावजूद नहीं छोड़ा वाहन


03/04/2026
लखीमपुर-खीरी के थाना मैलानी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने मिट्टी से भरा एक डंपर पकड़ लिया। वाहन चालक वैध प्रपत्र दिखाने में असफल रहा, जिसके चलते डंपर को थाना मैलानी में खड़ा करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से रसूखदारों की सरपरस्ती में अवैध खनन का कार्य चल रहा था। खनन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि पकड़ा गया खनन कार्य मैलानी निवासी एक पत्रकार के परिजनों द्वारा कराया जा रहा था और इसमें कई डंपर लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान अन्य डंपरों के चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गए।
खनन अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति द्वारा सिफारिश के लिए फोन भी किया गया, लेकिन डंपर को नहीं छोड़ा गया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति स्वयं मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि मौके पर पहुंचकर उसने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की और खनन अधिकारी के साथ अभद्रता भी की, जिससे दोनों के बीच नोकझोंक भी हो गई। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से दादागीरी पर उतारू हो गये। पत्रकार महोदय कहने लगे कि ट्राली थाने नहीं जाएगी, देखता हूं आप कैसे करते हो। खनन अधिकारी ने बताया कि बात यहाँ तक बढ़ गयी कि मुझे फोर्स बुलानी पड़ी, तब कहीं जाकर कार्रवाई पूरी हो सकी।
अधिकारी ने बताया कि जब खनन से जुड़े लोगों से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। केवल एक भट्टे की पीली पर्ची दिखाई गई, जो मान्य नहीं पाई गई।
खनन अधिकारी आशीष सिंह ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button