पलिया पुलिस ने 16 ग्राम ब्राउन शुगर सहित दो नशा कारोबारियों को किया गिरफ्तार
नशा कारोबरियों के संरक्षकों व बिना सत्यापन मकान देने वाले के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : कोतवाल पलिया


(विकास दीक्षित)
पलियाकलां-खीरी। जुर्म व जरायम के खिलाफ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे सघन अभियान एवं शांतिपूर्ण मतदान के क्रम में अवैध नशीले कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में उन्नीस फरवरी को प्रभारी निरीक्षक पलिया विवेक कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम द्वारा बीते चौबीस घंटों में दो आरोपियों को कुल 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के व्यवसाय में लिप्त लोगों को शरण देने वाले व बिना सत्यापन के किराये पर मकान देने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों राजेश कुमार गुप्ता पुत्र रामस्वरूप गुप्ता निवासी मो0 दुबे बीसलपुर थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत हाल पता मो0 रंगरेजान प्रथम थाना पलिया खीरी उम्र करीब 49 वर्ष के पास से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल वजन 10 ग्राम बरामद की है वहीं दूसरे आरोपी मोहम्मद लतीफ सलमानी उर्फ कमाण्डो पुत्र मोहम्मद्दीन निवासी ग्राम बौधिया कलां थाना मझगई जिला खीरी उम्र करीब 32 वर्ष के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल वजन 06 ग्राम बरामद करते हुये दोनों आरोपियों को मु0अ0स0 99/24 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय भेजा गया। आरोपी राजेश कुमार गुप्ता का आपराधिक इतिहास मु0अ0स0 04/2024 धारा 8/22/23 एनडीपीएस एक्ट थाना गौरीफण्टा जनपद खीरी व मु0अ0सं0 98/24 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जनपद खीरी बताया जाता है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उदयवीर सिंह चौकी प्रभारी पलिया, आरक्षी परीक्षित सैनी, संदीप, पवन वर्मा, भरत, महिला आरक्षी प्रगति यादव शामिल रहे।





