WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
Uncategorized

दस हजार का इनामियां शातिर तमंचे सहित गिरफ्तार

हत्या, चोरी, धोखाधड़ी, अवैध शस्त्र के गम्भीर मामलों के आधा दर्जन मामले भीरा व पलिया थाने में हैं दर्ज

Savdhan India News

पलियाकलां-खीरी। लोकसभा चुनाव 2024 में शांतिपूर्ण मतदान एवं जुर्म व जरायम के खिलाफ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में थाना पलिया पुलिस द्वारा दस हजार के इनामी आरोपी को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में वंचित दस हजार के इनामी आरोपी जितेन्द्र राणा उर्फ जीतू पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम सरखना थाना पलिया को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तीन सौ पन्द्रह बोर तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पकड़े गये युवक का लंबा आपराधिक इतिहास है, हत्या के एक मामले में वह जमानत पर है इसपर दर्ज लगभग आधा दर्जन मुकदमों में हत्या, चोरी, अवैध शस्त्र, धोखाधड़ी इत्यादि के संगीन आरोप हैं।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उदयवीर सिंह चौकी प्रभारी पलिया, आरक्षी परीक्षित सैनी, संदीप, पवन वर्मा शामिल रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button