पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा एवं प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया एवं तीन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ISO प्रमाण पत्र दिये गये
संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया एवं तीन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ISO प्रमाण पत्र दिये गये


पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा एवं प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया एवं तीन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ISO प्रमाण पत्र दिये गये
लखीमपुर में माह के प्रथम शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा एवं प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा तहसील मितौली पर उपस्थित रहकर “संपूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद खीरी की तीन ग्राम पंचायतों- जंगल नंबर-11, गोला देहात व जलालपुर के ग्राम प्रधानों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिए तीनों ग्राम पंचायतों को ISO प्रमाणित किया गया था जिसे पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी एवं प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा तीनों ग्राम पंचायत के प्रधानों को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किए गये।





