स्वीप योजना के तहत डीएम ने ली शिक्षण संस्थानों की बैठक
- 02 और 03 दिसंबर को विशेष अभियान दिवस के अवसर पर बूथों पर मिलेंगे बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी

स्वीप योजना के तहत डीएम ने ली शिक्षण संस्थानों की बैठक
– 02 और 03 दिसंबर को विशेष अभियान दिवस के अवसर पर बूथों पर मिलेंगे बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी

लखीमपुर-खीरी। जिले में संचालित महाविद्यालय, शिक्षण संस्थानों की स्वीप योजना के तहत को प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रभारी, सहायक प्रभारी अधिकारी स्वीप, बीएसए, डिडेकेटेड एईआरओ एवं समस्त प्राचार्य, प्राचार्या, प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रभारी डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध करायी गई समय सारिणी के अनुसार आलेख्य प्रकाशन 27 अक्टूबर को किया जा चुका है। जिसके आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 की गतिविधियों से सम्बन्धित समय-सारिणी निर्धारित है। एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावलियां का आलेख्य प्रकाशन 27 अक्टूबर, दावे एवं आपत्तियॉ प्राप्त करने की अवधि 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर, विशेष अभियान तिथियॉ 02 और 03 दिसंबर, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 26 दिसंबर, निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी को किया जायेगा। विशेष अभियान दिवस के मौके पर बूथों पर सभी बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विशेष अभियान तिथियां में आपके कंधों पर अहम जिम्मेदारी है, जिसका कुशलतापूर्वक निर्वहन करें। स्वीप योजना के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष अभियान दिवस 02 व 03 दिसंबर को सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित किया जाना है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त बीएलओ और पदाभिहित अधिकारी प्रातः 10 बजे से 04 बजे तक अपने मतदेय स्थलों पर समस्त फार्मो के साथ उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे और उक्त विशेष अभियान दिवसों में प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारी स्वीप एनएसएस एवं एनसीसी के माध्यम से सम्बन्धित ईआरओ/एईआरओ से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
बाक्स-
मतदाता बनने की जागरूकता को होंगी प्रतियोगिताएं
डीएम ने प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारी स्वीप को निर्देशित किया कि समस्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा 9 से 10 एवं 11 से 12 के छात्र-छात्राओं के छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगितायें आयोजित करना सुनिश्चित करें। उनमें से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को संबंधित शिक्षण संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाए। शिक्षण संस्थान में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों के मध्य विधानसभावार प्रतियोगितायें आयोजित होंगी। उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को तहसील द्वारा सम्मानित किया जायेगा। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं के मध्य जनपद स्तर पर आयोजित करते हुये विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन सम्मानित किया जायेगा।






