
तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार को खमरिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही चिकवनपुरवा के मजरा समरदाहरि निवासी रियाज पुत्र रहीश को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया, जिसके पास से तलाशी के दौरान 315 बोर का एक तमन्चा एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।





