
अवैध तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

गोलागोकर्णनाथ-खीरी। थाना हैदराबाद पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा एवं एक कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्ता के पास से एक बाइक भी करामद की गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम धिरावा मोड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उस ने अपना नाम अभिषेक पुत्र शम्भू दयाल राठौर निवासी मूडागालिब थाना मोहम्मदी बताया है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 12 बोरा का अवैध देशी तंमचा व अदद कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल राइडर काले रंग की बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रावाई की गई है।





