
गांजा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। फूलबेहड़ पुलिस ने ग्राम मीलपुरवा से एक अभियुक्त खिल्ला पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 850 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उनि मो अनीस, हेड कांस्टेबल अनिरुद्ध यादव व कांस्टेबल ध्रुव राघव मौजूद रहे।





