
मझगईं पुलिस दो वारण्टियों को किया गिरफ्तार

मझगईं-खीरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में मझगई थाना पुलिस ने दो वारण्टी बतेश्वर पुत्र जोखे लोनिया व दर्शन सिंह पुत्र भरोसे चौहान निवासी ग्राम नौगवा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनो अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमरुद्दीन खाँ, कांस्टेबल दीपक कुमार व रामदयाल मौजूद रहे।





