छठ पूजा त्यौहार के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था की एडवाइजरी

लखीमपुर-खीरी। जनपद में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा का त्यौहार शहर के सेठ घाट पर मनाया जायेगा। छठ पूजा में 19 तारीख की शाम को ढलते हुए सूरज को अर्घ देकर 20 तारीख की सुबह सूर्य उगने से पहले अर्घ देते हुए इस त्यौहार को मान्यता के मुताबिक मनाया जाएगा। छठ पूजा में पूजास्थल सेठ घाठ पर करीब 15 से 20 हजार श्रृद्धालुओं के आने की सम्भावना है। पूजास्थल पर श्रृद्धालु प्रायः अपने निजी वाहन कार, मोटरसाइकिल व अन्य साधनों से आते है। पूजास्थल पर श्रृद्धालुओं का आवागमन 19 को दोपरह लगभग 12 बजे से प्रारम्भ हो जायेगा। 20 तारीख को सुबह करीब 10.00 बजे तक बना रहेगा। पूजास्थल पर श्रृद्धालुओं के सुगमता से पहुचने के लिए इमली तिराहा व मेला मैदान से होते हुए आने वाले वाहन व श्रृद्धालु सेठ घाट तिराहा से होकर छठ पूजास्थल पर पहुचते हैं। पूजास्थल पर पहुचने हेतु एक अन्य मार्ग सैधरी बाईपास से करीब 50 मीटर आगे से आलू गोदाम से होते हुआ पूजास्थल तक आया है। श्रृद्धालुओं की सुगमता के लिए यातायात पुलिस द्वारा गूगल मैप के माध्यम से पूजास्थल तक जाने के लिए यातायात एडवाइजरी के साथ प्रेषित किया जा रहा है। जिसमें पूजास्थल पार्किग के स्थान व आने-जाने वाले मार्ग को दर्शाया गया है। पूजास्थल का अक्षांश व देशान्तर क्रमशः 27.963944, 80.786833 है, जिसकी सहायता से भी पूजास्थल पर पहुचा जा सकता है। श्रृद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में सिविल पुलिस, पीएसी, एलआईयू व महिला पुलिस की डियूटी लगाई गई है। साथ ही श्रृद्धालुओं की सुगमता के लिए जगह-जगह पर यातायात पुलिस लगाई गई है। सम्पूर्ण यातायात व्यवस्था को तीन सेक्टरों में विभाजित किया गया है। छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए यातायात से सम्बन्धित डायवर्जन प्लान व पार्किग आदि की व्यवस्था कुछ इस तरह से की गई है।
बाक्स-
छठ पूजा स्थल पर पहुचने हेतु मार्ग व्यवस्था
1-इमली तिराहा से मेला मैदान व सेठ घाट तिराहे से सेठ घाट पूजा स्थल तक के मार्ग पर केवल श्रृद्धालुओं, सुरक्षा कर्मी, मीडियाबंधु, मेला दर्शनार्थी व छठ पूजा के अन्य विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों व उनके वाहनों को जाने की अनुमति होगी। अन्य वाहन चालकों को यातायात एडवाइजरी में दिये गये डायवर्जन व्यवस्था के मुताबिक अपने गन्तव्य स्थान को भेजा जायेगा। डायवर्जन का समय 19 तारीख को दोपहर 12.00 बजे से 20 तारीख को सुबह 10.00 बजे छठ पूजा समापन तक।
बाक्स
प्रथम डायवर्जन- सैधरी बाईपास से मेला मैदान होते हुए अपने गन्तव्य स्थान को जाने वाले वाहनों को सैधरी बाईपास से डायवर्ट करते हुए बाईपास रोड से भेजा जायेगा। सैधरी से मेला मैदान की तरफ छठ पूजा श्रृद्धालु व मेला दर्शनार्थि को जाने की अनुमति होगी। द्वितीय डायवर्जन- शहर के विभिन्न स्थानों से होकर मेला मैदान चौराहा से इमली तिराहा की तरफ जाने वाले वाहनों को मेला मैदान से संकटा देवी चौराहा की तरफ भेजते हुए अपने-अपने गन्तव्य स्थान को भेजा जायेगा। मेला मैदान से इमली तिराहे की तरफ केवल छठ पूजा श्रृद्धालुओं व उनके वाहनों को जाने की अनुमति होगी। तृतीय डायवर्जन- शहर के विभिन्न स्थानों से होकर इमली तिराहे से मेला मैदान की तरफ जाने वाले वाहनों को मिश्राना व कपूरथला तिराहे की तरफ डायवर्ट करते हुए अपने-अपने गन्तव्य स्थान को भेजा जायेगा। इमली तिराहे से मेला मैदान की तरफ केवल छठ पूजा श्रृद्धालुओं व उनके वाहनों के जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा छठ पूजा मे आने वाले श्रृद्धालुओं, सुरक्षा कर्मी, मीडियाबंधु, मेला कमेटी, मेला दर्शनार्थी आदि वाहनों की पार्कग के लिए छठ पूजास्थल के आसपास चार पार्किग स्थल की व्यवस्था की गई है, जिसे मानचित्र में पीले रंग से दर्शाया गया है। सम्पूर्ण पार्किग व्यवस्था को दो सेक्टरों में इस तरह से विभाजित किया गया है। सेक्टर प्रथम- सेठ घाट तिराहे से आने वाले सम्स्त वाहनों को सेक्टर प्रथम पार्किग जो सेठ घाट स्थल पर बनी मंदिर के बगल आम के बाग में पार्किंग। सेक्टर द्वितीय- निघासन रोड से आलू गोदाम से होते हुए छठ पूजा स्थल पार्किग व्यवस्था मे कुल तीन पार्किग स्थल चिन्हित किये गये हैं। निघासन रोड होते हुए सैधरी बाईपास से पचास मीटर आगे आलू गोदाम से होते हुए सेठ घाट छठ पूजा स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था निम्न है। पार्किग-2 शिव प्रापर्टी प्लाटिंग जिसमें मोटर साइकिल व साइकिल आदि पार्क की जायेगी। पार्किग-3 जो शिवप्रापर्टी प्लाटिंग के सामने आम की बाग है उसमें चार पहिया वाहन को पार्क किया जायेगा। पार्किग-4 सेठ घाट स्थल को जाने वाले मार्ग के बगल खाली प्लाट व आम की बाग में बनाया गया है जिसमें चार पहिया वाहनों को खड़ा किया जायेगा। छठ पूजा स्थल के आसपास दो बैरियर की व्यवस्था की गई है, जिससे छठ पूजा स्थल पर वाहनों के आवागमन को रोका जा सके तथा वाहनों को निर्धारित पार्किग में खड़ा किया जा सके। प्रथम बैरियरः- प्रथम बैरियर को सेक्टर प्रथम के पार्किग प्रथम के पास बनाया गया है। द्वितीय बैरियरः- शिव प्रापर्टी प्लाटिंग सेक्टर द्वितीय पार्किग स्थलों के पास बनाया गया है। आम जनमानस से अनुरोध है कि छठ पूजा त्यौहार के दृष्टिगत श्रृद्धालुओं के आवागमन में कोई दिक्कत न हो। ऐसे में आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप अपने निर्धारित साइड में अपने वाहनों को चलायेगें। गलत दिशा मे वाहन कदापि न चलायें, जिससे जाम की समस्या व कोई दुर्घटना की सम्भावना न हो। ज्ञात हो कि शहर में राजापुर क्रासिंग बंद होने के कारण वाहनों का आवागमन अत्यधिक है। ऐसे में यातायात नियमों का पालन करते हुए अपनी ही दिशा में वाहन चलायें, जिससे कुशल यातायात संचालन किया जा सके। श्रृद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा की सुगमता के दृष्टिगत सम्पर्क सूत्र- छठ पूजा में आये हुए श्रृद्धालुओं/दर्शनार्थियों की सुरक्षा, सुविधा व यातायात सुगमता के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। किसी भी असुविधा की दशा में जिला नियत्रंण कक्ष के मोंबाइल नम्बर 9454417444, थाना सदर के मोबाइल नम्बर 9454403784, प्रभारी यातायात के मोबाइल नम्बर 8887019112 व अन्य टोल फ्री नम्बर 112 व 108 पर सम्पर्क किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर की शेष यातायात व्यवस्था यथावत लागू रहेगी। छठ पूजा के दौरान मेला मैदान से संकटा देवी के मार्ग समस्त वाहनों के आवागमन के लिए खुला रहेगा, जिससे इमली तिराहा वाले मार्ग पर छठ पूजा में आने वाले श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आमजनमानस व छठ पूजा श्रृद्धालुओं/दर्शनार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व यातायात सुगमता के दृष्टिगत अपने वाहन को निर्धारित पार्किग स्थलों पर ही पार्क करें। दिये गये डायवर्जन मार्गो का अपने गंन्तव्य स्थान तक जाने के लिये प्रयोग करे। सुगम यातायात संचालन हेतु आपका सहयोग आपेक्षित है।