
गांजा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। फूलबेहड़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 950 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए युवक ने अपना नाम पवन कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम सिसैया कलुआपुर थाना फूलबेहड़ बताया है। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहम्मउ अनीस, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह, अनिरुद्ध यादव व कांस्टेबल ध्रुव राघव मौजूद रहे।





