
तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिले की फरधान थाना पुलिस चेकिंग के दौरान बब्लू उर्फ जयकुमार पुत्र अशर्फीलाल निवासी ग्राम गौरिया थाना फरधान को एक 315 बोर देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्रवाई की गई है।





