
ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। गौरीफंटा कोतवाली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
बुधवार को गौरीफंटा कोतवाली पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने डिगनिया मोड़ के पास चलाए गए अभियान के दौरान पलिया कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी राहुल गुप्ता पुत्र भगवतसरन गुप्ता को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किया गया अभियुक्त वर्तमान समय में पलिया के मोहल्ला कृष्णानगर में रहता है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव, उप निरीक्षक अभिषेक कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षु ज्ञान प्रकाश मिश्र, कांस्टेबल मोहित कुमार, शिवम एवं एसएसबी टीम में राजकुमार, राकेश कुमार व श्रुनुवासु राव मौजूद रहे।





