
गांजा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। मितौली थाना पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गयी है। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त ने अपना नाम हकीक पुत्र मदारबक्श निवासी ग्राम बसन्तापुर, थाना मितौली बताया है, जिसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक परितोष पाण्डेय, हेड कांस्टेबल रमाशंकर व कांस्टेबल अनुज कुमार मौजूद रहे।





