एसपी व सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन
- तीन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को दिए गये आईएसओ प्रमाण पत्र

एसपी व सीडीओ की अध्यक्षता में हुआ “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन
– तीन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को दिए गये आईएसओ प्रमाण पत्र

लखीमपुर-खीरी। माह के प्रथम शनिवार को जनपद की प्रत्येक तहसील स्तर पर “संपूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। मितौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा व प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद खीरी की तीन ग्राम पंचायतों जंगल नंबर-11, गोला देहात व जलालपुर के ग्राम प्रधानों द्वारा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने के लिए उन्हें एसपी व प्रभारी डीएम ने आईएसओ प्रमाण पत्र प्रदान किए।






