
गांजा के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त वसीम पुत्र नफीस निवासी ग्राम बालूडीहा थाना कोतवाली सदर को टेढुई मोड से गिरफ्तार किया। जिसके पास से 1150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत आगे की कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राहुल सिंह, हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह, नीरज कुमार सिंह, कांस्टेबल कौशिन्द्र कुमार, दुष्यन्त कुमार यादव व गौरव पाठक शामिल थे।





