
तमंचा के साथ युवक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। एसपी के निर्देशन चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को सदर कोतवाली पुलिस ने महेश उर्फ छोटू उर्फ अतुल पुत्र रमेश निवासी ग्राम तुलसीपुर ढकवा थाना हैदराबाद घोसियाना रोड एक 315 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर चालान भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राहुल सिंह, हेड कांस्टेबल यशपाल सिंह, नीरज कुमार सिंह, कांस्टेबल कौशिन्द्र कुमार, दुष्यन्त कुमार यादव व गौरव पाठक शामिल थे।





