
एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। भीरा पुलिस ने आईपीसी की धारा 364, 342, 376 में वांछित अभियुक्त शरीफ उर्फ समीर पुत्र सुलेमान निवासी पूरब मोहल्ला वार्ड नम्बर 15 कस्बा व थाना भीरा को मैलानी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसएसआई रामानन्द शर्मा, कांस्टेबल रामअचल व प्रदीप चीमा मौजूद रहे।





