WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपतियों को आशीर्वाद देंगे प्रभारी मंत्री

- राजकीय इंटर कॉलेज में 14 और 16 दिसंबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

Savdhan India News

सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपतियों को आशीर्वाद देंगे प्रभारी मंत्री

– राजकीय इंटर कॉलेज में 14 और 16 दिसंबर को होगा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक


लखीमपुर-खीरी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में समाज कल्याण विभाग की ओर से 14 और 16 दिसम्बर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। आज प्रभारी मंत्री आशीष पटेल की मौजूदगी में होने जा रही 482 गरीब बेटियों की शादी में मंत्री नव दम्पत्ति को आशीर्वाद देंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, खानपान और वाहनों को खड़ा करने आदि का खाका तैयार किया गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस आयोजन में वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए प्रभारी मंत्री आशीष पटेल स्वयं उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रति विवाह पर सरकार की तरफ से 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें से 35 हजार रुपये विवाह बंधन में बंधने जा रही कन्या के बैंक खाते में अंतरित कर दिए जाते हैं। 10 हजार रुपये उपहार व शेष राशि अन्य व्यवस्थागत खर्चों के मद में शामिल है। डीएम ने सीएमओ को कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस मय चिकित्सक की उपलब्धता और ईओ नगर पालिका को वॉटर टैंक एवं मोबाइल शौचालय की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थी जोड़ो एवं उनके परिजनों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता व टेस्टिंग खाद्य एवं औषधि विभाग सुनिश्चित कराएगा। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि विवाह स्थल तक जोड़ों को समय से लाने की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम सचिव की होगी। सभी जोड़े 9ः30 बजे तक विवाह स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं। इसे सभी खंड विकास अधिकारी स्वयं मॉनिटर करेंगे। विभिन्न व्यवस्थाओं में लगाए गए अधिकारी अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। एएसपी नेपाल सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती समेत यातायात व्यवस्था के संबंध में जरूरी जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि 14 दिसंबर को बॉकेगंज, धौरहरा, ईसानगर, गोला, लखीमपुर, मितौली, मोहम्मदी व फूलबेहड़ के 482 जोड़ो एवं 16 दिसंबर को बेहजम, बिजुआ, नकहा, पसगवाँ, रमियाबेहड़, निघासन व पलिया के 402 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। बैठक में सीओ सिटी संदीप सिंह, सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button