
ब्र्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। पुलिस मे ब्राउन शुगर के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बुधवार को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के ही ग्राम बसही कालोनी निवासी बाइक सवार सरवजीत भारती पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से प्लास्टिक की पन्नी में पांच ग्राम बाउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त को उसकी बाइक संख्या यूपी-31 बीआर-2993 सहित कब्जे में लेकर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। अभियान में उपनिरीक्षक विशाल सिंह, कांस्टेबल अंचल वर्मा, रजत यादव व सुबोध मौजूद रहे।





