
तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। शनिवार को उचौलिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही ग्राम मानाखेड़ा निवसी इमरान उर्फ मुन्ना पुत्र नवी अहमद को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से तलाशी के दौरान 315 बोर का एक देशी तमंचा एक 315 बोर जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत कार्यवाही की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विकास सिंह व कांस्टेबल अमित कुमार मौजूद रहे।





