WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
उत्तर प्रदेश

लाभार्थियों का पथ तय करता हुआ अंबूपुर व बेरहवा पहुंचा पीएम का गारंटी वाला रथ

- संकल्प यात्रा रथ का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों को दीं योजनाओं की सौगातें

Savdhan India News

लाभार्थियों का पथ तय करता हुआ अंबूपुर व बेरहवा पहुंचा पीएम का गारंटी वाला रथ

– संकल्प यात्रा रथ का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत, केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों को दीं योजनाओं की सौगातें


लखीमपुर-खीरी। शनिवार को नोडल अधिकारी बीडीओ आलोक वर्मा की अगुवाई में विकसित भारत संकल्प यात्रा लखीमपुर ब्लाक के ग्राम अंबूपुर व बेरहवा पहुंची। जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से पीएम नरेंद्र मोदी से वर्चुअली बातचीत कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग हुई। जिसे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार व सीडीओ अनिल कुमार सिंह आदि ने ग्रामीणों के साथ देखा व सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि पीएम के लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं। जब मैं इन चार जातियों की बात करता हूं। नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार इन चार जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है। विकसित भारत का संकल्प नारी, युवा, किसान और गरीब के चार अमृत स्तंभों पर ही टिका है और यही चार उनके लिए सबसे बड़ी जातियां हैं। इनका उत्थान ही भारत को विकसित बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि ये चारों जातियां जब सारी समस्याओं से मुक्त होंगी और सशक्त होंगी तो स्वाभाविक ही देश की हर जाति सशक्त हो जाएगी। साथ ही पूरा देश सशक्त रहेगा। उन्होंने यह दावा भी किया कि दस साल तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के काम को देखने के बाद लोगों को उनकी सरकार पर अपार विश्वास है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले 80 फ़ीसदी महिलाओं ने बैंक का दरवाजा तक नहीं देखा था। आज वह जनधन खातों से जुड़ी हर योजना में प्रमुखता से लाभान्वित हो रहे हैं। कहा कि आपके सहयोग से ही देश विकसित और सम्मानित राष्ट्र बनेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार कमजोर वर्ग को ताकतवर बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। हर गांव तक मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच रही है। कार्यक्रम के अंत में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता बताते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे, जिसे साकार करने में यह यात्रा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री समेत ग्रामीणों का आभार ज्ञापित किया।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button