महिला को बेहोश करके सोने के जेवरात लूटे
तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

महिला को बेहोश करके सोने के जेवरात लूटे
तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

(निर्जेश मिश्र “सम्पादक”)
घटना पीलीभीत जिला की है। जिले की तहसील पूरनपुर में अज्ञात लुटेरों ने महिला को बेहोश करके तीन तोला से अधिक सोने के जेवरात लूट लिये और फरार हो गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज भी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि यह घटना बीती 6 जून की है। जब वट पूजा की धूम थी और महिलाएं जेवरात धारण करके सजधज कर बट वृक्ष की पूजा कर रही थी। पंकज कॉलोनी निवासी आदर्श कुमार की पत्नी ममता देवी बट वृक्ष की पूजा करने के बाद बैंक ऑफ़ इंडिया में अपने बेटे के खाते में पैसे जमा करने के लिए गई थी। वापस आते समय उन्हें दो अज्ञात व्यक्ति मिले और उन्होंने नशा सुंघाकर उन्हें बेहोश कर दिया और उनकी दो तोला सोने की चेन व चार अंगूठियां लूट लीं। इसके बाद दोनों लुटेरे फरार हो गए। महिला काफी समय तक कुछ नहीं बोल पाई और न ही घटना के बारे में कुछ बता सकी। परिजनों ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। परंतु पुलिस ने अभी तक अभियोग पंजीकृत नहीं किया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति महिला के आगे चलते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट रूप से पहचान में नहीं आ रहे हैं। पुलिस अगर गहनता से जांच पड़ताल करे तो कई अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों का चेहरा साफ दिख जाएगा। इससे घटना का खुलासा हो सकता है। लेकिन पुलिस कोई भी कार्रवाई करने से कतरा रही है।





