WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी : पुराने बस स्टैंड पर शौचालय न होने से व्यापारी और यात्री परेशान, विधायक को सौंपा ज्ञापन

सुविधा का अभाव, व्यापारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर की पुराने बस स्टैंड पर शौचालय की मांग

Savdhan India News

पलिया कलां (खीरी)। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गौरव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी और व्यापारियों ने शनिवार को विधायक रोमी साहनी से मुलाकात कर नगर की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने बाईपास रोड स्थित पुराने बस स्टैंड के पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने विधायक को अवगत कराया कि पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में शौचालय की सुविधा न होने से स्थानीय दुकानदारों, यात्रियों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर नेपाल और दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को इस समस्या से सबसे ज्यादा जूझना पड़ता है। व्यापार मंडल ने मांग की कि स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए खाली पड़ी भूमि पर जल्द शौचालय बनवाया जाए। हालांकि विधायक रोमी साहनी ने समस्या को जायज बताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया है।इस मौके पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री जसवीर फ्लोरा, कोषाध्यक्ष श्याम आनंद, तहसील अध्यक्ष जसपाल गहोनिया, राहुल गुप्ता, रमेश बाजपेई, देवेंद्र अरोड़ा, अब्बास अली, संजय माहेश्वरी, विकास वर्मा, सौरव सिंह, विजय सिंह, मुजीबुल हसन, रहीस अली सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button