जन प्रतिनिधिओं का काम चुनौती और जिम्मेदारी से भरा होता है – राजा भैया
लगातार पांच दिनों तक जनता दर्शन कार्यक्रम के पश्चात बोले राजा भैया

जन प्रतिनिधिओं का काम चुनौती और जिम्मेदारी से भरा होता है – राजा भैया
कुण्डा प्रतापगढ़, जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुण्डा विधायक राजा भैया ने पांच दिनों तक लगातार जनता दर्शन कार्यक्रम के बाद आज कहा कुण्डा मे कहा की जन प्रतिनिधि का काम जिम्मेदारी और चुनौतिओं से भरा होता है। राजा भइया जी ने कहा की यह सिर्फ एक पद नहीं बल्कि जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है जिसमें जनता की समस्याओं का समाधान करना बेहद महत्वपूर्ण है। कई बार ऐसी समस्याएँ आती हैं जिनके लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों से बात करके समाधान निकालना पड़ता है।

राजा भइया ने बताया कि समाज में विभिन्न समस्याएँ होती हैं, जैसे पारिवारिक कलह, पुलिस प्रताड़ना, नाली, खड़ंजे व रास्ते की लड़ाई, बिजली, ट्रांसफार्मर, नल, ग्रामीण आवागमन आदि बुनियादी सुविधाओं की कमी, प्रशासनिक भ्रष्टाचार या अन्य जनअसुविधाएँ, इनमें से कुछ समस्याओं के समाधान के लिए अक्सर अधिकारियों से संवाद करना पड़ता है। यह बातचीत केवल औपचारिकता नहीं होती, बल्कि प्रभावी समाधान का तरीका भी होती है।
बतातें चलें की अपने शुरुवाती राजनितिक जीवन से ही राजा भैया जन सुलभता और जिम्मेदारी दोनो पैमानो पर हमेशा खरे उतरने की कोशिस किये हैँ ताकि छोटी मोटी समस्याओं के लिए उनके क्षेत्र के लोगों को भटकना न पड़े। जो आज भी अनवरत जारी है और यही कारण है कि कुण्डा और बाबागंज विधानसभा के लोग किसी भी बात के लिए पहले राजा भैया के यहाँ अपनी समस्या लेकर पहुंचते है।





