प्रधान की गला काटकर हत्या से मचा हड़कंप प्रधान संघ ने जताया शोक
प्रधान संघ ने हत्यारों के गिरफ्तारी की अविलम्ब किया मांग

ग्राम प्रधान की हत्या से आक्रोशित प्रधान संघ ने की निष्पक्ष जांच की मांग
कुंडा प्रतापगढ़, बाबागंज ब्लाक के डिहवा जलालपुर गांव के प्रधान की नृसंश हत्या से इलाके मे हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाई शुरु कर दी।
ग्राम प्रधान की हत्या की सूचना से प्रधान संघ अच्छा खासा आक्रोशित हो उठा। प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने सोसल मीडिआ के माध्यम से प्रशासन से प्रधान के हत्यारो की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग किया है, उन्होंने प्रशासन को आगाह किया की यदि प्रधान के हत्यारो की गिरफ्तारी मे विलम्ब होता है तो प्रधान संघ सड़क पर उतरने को मजबूर होगा।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रतापगढ़ के विधान परिषद सदस्य गोपाल भैया अस्पताल पहुचे और परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हे न्याय का भरोसा दिया और कहा की मृतक प्रधान के परिवार से पुरी सहानुभूति है और हर संभव मदद दी जाएगी। उधर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मोर्टम के लिए भेजवा दिया और घटना के जाँच मे जुट गयी है।





