WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
पुलिस विभाग

लखीमपुर खीरी: पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने गौरीफंटा सीमा पर कवच आउटपोस्ट का किया लोकार्पण

गौरीफंटा सीमा पर कवच आउटपोस्ट का किया लोकार्पण

Savdhan India News

लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने गौरीफंटा सीमा पर कवच आउटपोस्ट का किया लोकार्पण

संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने विधि विधान से पूजन करके भारत नेपाल सीमा स्थित कवच आउटपोस्ट गौरीफंटा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पलिया, प्रभारी निरीक्षक थाना गौरीफंटा व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण, एस0एस0बी0 तथा वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति तथा स्थानीय जनता उपस्थित रही। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन के माध्यम से समस्त क्षेत्रीय संभ्रान्त व्यक्तियों एवं स्थानीय जनता को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा यह अपेक्षा की गई कि नवनिर्मित कवच आउट पोस्ट में आने वाले समय में अपनी सार्थकता को सिद्ध करेगी तथा कवच आउट पोस्ट द्वारा भारत नेपाल बॉर्डर के सीमा पर होने वाली तस्करी एवं अन्य अनैतिक व्यापार व आपराधिक गतिविधियों के रोकथाम में काफी मदद मिलेगी एवं सुरक्षा के द्ष्टिगत भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वाले संदिग्ध लोगो पर नजर रखी जायेगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भारत नेपाल राष्ट्र की सीमा पर विशेष चौकसी बरतने के संबंध में महोदय द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये। उक्त कवच आउट पोस्ट पर नियुक्त पुलिस कर्मियों हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निम्न दिशानिर्देश दिये गये है


1.कवच आउट पोस्ट पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा स्थानीय एस0एस0बी0 व वन विभाग कर्मियों से समन्वय स्थापित करके प्रभावी गस्त एवं निगरानी की जायेगी। 2.स्थानीय नागरिकों को सी प्लान के तहत जोड़ा जायेगा जिससे महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान में मदद मिलेगी। 3.थाना/कवच आउट पोस्ट पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पड़ोसी नेपाल राष्ट्र के सीमावर्ती इलाके में नियुक्त अपने अपने काउन्टर पार्ट/समरैंक पर नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों से समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण/संवेदनशील सूचनाओं का आदान प्रदान किया जायेगा। जिससे संदिग्धों की पहचान/कार्यवाही में मदद मिल सकेगी।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button