WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
शिक्षा विभाग

बीआरसी पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण कराने के लिए एफएलएन शिविर के माध्यम से शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित

Savdhan India News

बीआरसी पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

– बच्चों को बेहतर शिक्षा ग्रहण कराने के लिए एफएलएन शिविर के माध्यम से शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित

पलियाकलां-खीरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में बच्चों को बेहतर और सुगम शिक्षा ग्रहण कराने के उद्देश्य से बीआरसी पर चल चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है।
बता दें कि सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने एवं सुगम बनाने के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षित किया जा सके। इसी क्रम में स्थानीय बीआरसी पर चार दिवसीय बुनियादी भाषा एवं गणित शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। गुरूवार को तीसरे दिन भी शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक अरूण अवस्थी, अरूण वर्मा, आसिफ अली अंसारी एवं असलम अंसारी द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षकों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि स्कूलों में छात्र/छात्राओं को शिक्षित करने में शिक्षकों को आसानी हो और बच्चे भी सुगमता से शिक्षा ग्रहण कर सकें। इसके लिए बच्चों को विभिन्न प्रकार की तकनीकों के माध्यम से विद्याध्ययन कराया जा रहा है। प्रशिक्षक अरूण अवस्थी ने बताया कि आज तीन दिन पूरे हो गए हैं और (कल) शुक्रवार को शिविर का समापन हो जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के तमाम शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button