WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
सावधान इण्डिया न्यूज

लखीमपुर खीरी: संपूर्णानगर में हुए बवाल के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

बवाल के बाद पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Savdhan India News

संपूर्णानगर में हुए बवाल के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में बीते दिन हुए हंगामा के बाद आखिरकार पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और यही नहीं सभी दबंग आरोपियों को अध्यापक व उसके परिवार के साथ मारपीट करने धमकाने व असलहे से फायर करने के मामले में संबंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है । दरअसल बीते दिन संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में अध्यापक अशोक कुमार सिंह व उसके परिवार पर सोमवार को फोर व्हीलर से आए दर्जन भर हथियारबंद लोगों ने हमला कर जमकर मारपीट की थी जिस अध्यापक अशोक कुमार सिंह व वह उसके परिवार के लोग घायल हो गए थे जिसमें अध्यापक ने आरोप लगाया था कि पब्लिक इंटर कॉलेज में अध्यापक पद पर कार्यरत विशाल वर्मा व उसके भाई ने कॉलेज गेट पर बुलाकर उसे मारपीट की थी और असलहे से सर पर मरते हुए गिरा दिया था और उससे पहले उन्होंने क ई लोगों के साथ मिलकर उसके परिवार पर भी हमला किया था, और अवैध असलहों से फायरिंग भी की थी जिसमें उसका भतीजा आलोक कुमार सिंह जोकि स्थानीय पत्रकार था व और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की थी जिसे लोग घायल हुए थे और इसके बाद आक्रोशित परिजनों और क्षेत्र वासियों ने जमकर हंगामा भी काटा था इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरार हो रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था इसके बाद आज उन्होंने कार्यवाही करते हुए। थाना सम्पूर्णानगर पंजीकृत अपराध संख्या 27/24 धारा 147/ 149/ 323/ 452/ 395/ 506 व अपराध संख्या 28/24 धारा 147/148/149/323/307/506 तहत एक स्कॉर्पियो कर व बोलेरो वह एक मारुति कर को कब्जे में ले लिया। वही गिरफ्तार हुए आरोपियों में जिनके नाम विशाल वर्मा,पुष्पक वर्मा,दीपक वर्मा,रवि वर्मा,विशाल मित्रा,सुमित वर्मा,आयुष,पप्पू वर्मा,पप्पू वर्मा,सुमत वर्मा व सर्वजीत वर्मा कोतवाली सदर जनपद कहो गिरफ्तार किया है जिनका संबंध धारों में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है ।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button