WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
प्रशासन

लखीमपुर खीरी : एसएसबी ने ग्राम बनटोला में ‘ग्रामीण समन्वय बैठक’ का किया आयोजन

भारत सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई

Savdhan India News

बसही खीरी ​बनटोला
सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 49वीं वाहिनी की ‘बी कंपनी’ बसही द्वारा सोमवार को ग्राम बनटोला में एक महत्वपूर्ण ग्रामीण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक 49वीं वाहिनी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के दिशा-निर्देशों पर आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा बलों और सीमावर्ती ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना था।
​कैंप कमांडर रामकुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में ग्राम बनटोला के 22 ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने गांव की बुनियादी समस्याओं जैसे– रोजगार, पेयजल, सुरक्षा और अन्य सामाजिक मुद्दों से अधिकारियों को अवगत कराया। कैंप कमांडर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और विभागीय स्तर पर यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। बैठक के दूसरे चरण में ग्रामीणों को भारत सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कैंप कमांडर ने ग्रामीणों को निम्नलिखित योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला एवं मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल शक्ति अभियान जल संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया गया। ​महिला सशक्तिकरण ग्रामीण बालिकाओं को सीआरपीएफ (CRPF) एवं अन्य अर्धसैनिक बलों में भर्ती होकर देश सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस बैठक में एसएसबी की ओर से एमडी ईशा प., मंटो, मेहंदी, राजू वर्मा, सृष्टि चौधरी, अमित और प्रेमसुख सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने एसएसबी के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की। यह बैठक सुरक्षा बल और जनता के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने में सफल रही।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button