WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
पुलिस विभाग

लखीमपुर खीरी : गौरीफंटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 9 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'कवच योजना' अभियान के तहत खीरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है

Savdhan India News

गौरीफंटा (​खीरी) भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘कवच योजना’ अभियान के तहत खीरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना गौरीफंटा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ धर दबोचा।
​पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा की टीम ने यह कार्रवाई की। अभियुक्त ने अपना नाम धर्मेंद्र पुत्र स्व. भमटा (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम कजरिया, थाना गौरीफंटा जिला लखीमपुर खीरी बताया है। अभियुक्त के पास से अवैध रूप से लाई जा रही नेपाली शराब बरामद की गई है। 30 शीशी नेपाली शराब (RAHAR ब्रांड)
​कुल मात्रा 09 लीटर बरामद की है। ​पकड़े गए अभियुक्त धर्मेंद्र का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत गौरीफंटा थाने में मामले दर्ज हैं (मु.अ.सं. 10/18 और 16/23)। ताज़ा मामले में पुलिस ने मु.अ.सं. 10/26 धारा 63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
​उपनिरीक्षक श्री प्रमीत कुमार, का. राजीव सिंह,​का. हेमन्त कुमार,​का. विनीत कुमार पुलिस कर्मी शामिल रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button