प्रशासन
लखीमपुर खीरी: दुधवा टाइगर रिजर्व में भारी बारिश का असर, वनमार्गों पर गिरे पेड़, सफाई कार्य जारी
दुधवा टाइगर रिजर्व में बारिश का कहर, वन विभाग रास्ते साफ करने में जुटा


दुधवा टाइगर रिजर्व में भारी बारिश का असर, वनमार्गों पर गिरे पेड़, सफाई कार्य जारी
पलिया कलां खीरी। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश का बुरा असर दुधवा टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक संपदा और व्यवस्था पर पड़ा है। भीषण बारिश के कारण जंगल के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह भारी संख्या में पेड़ गिर गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो गया है।
वन विभाग की टीम द्वारा रास्तों को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए गिरे हुए पेड़ों को कटवाकर हटवाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द मार्ग बहाल किए जा सकें।





