प्रशासन
लखीमपुर खीरी : सम्पूर्णानगर पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया


सम्पूर्णानगर (खीरी)। ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत मंगलवार को सम्पूर्णानगर पुलिस की महिला शक्ति टीम ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर और निडर बनाना है।थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बों और गांवों में जाकर महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्हें साइबर अपराधों से बचाव, बच्चों की सुरक्षा और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस की इस पहल का मकसद महिलाओं के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा करना और उन्हें सशक्त बनाना है। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्राएं और स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं।





