WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
प्रशासन

लखीमपुर खीरी : एसएसबी ने निकाली जागरूकता रैली, युवाओं को देश सेवा और नशा मुक्ति के लिए किया प्रेरित

CAPF में भर्ती युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा जगाने की जानकारी दी गई

Savdhan India News

​कमलापुरी (खीरी)। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए 49वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा बुधवार को कमलापुरी में भव्य जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसएसबी के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन एवं जी समवाय कमलापुरी के निरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
​आदर्श मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैलियों के माध्यम से प्रमुख विषयों पर जन-जागरूकता फैलाई गई। CAPF में भर्ती युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा जगाने की जानकारी दी गई। समाज को नशे की कुरीतियों से बचाने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। जल संरक्षण की महत्ता और भविष्य के लिए पानी बचाने की शपथ ली गई। एक भारत श्रेष्ठ भारत, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विविधता के सम्मान पर बल दिया गया। निरीक्षक रविंद्र सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं।

उन्हें न केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि एक सजग नागरिक के रूप में पर्यावरण और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। गृह मंत्रालय के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने एसएसबी के प्रयासों की जमकर सराहना की।
​विद्यालय प्रबंधन ने सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक और राष्ट्रहित के कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button