WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.32 PM
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM (1)
WhatsApp Image 2024-10-26 at 12.39.31 PM

सावधान इण्डिया न्यूज" चैनल में आपका स्वागत है, हमारे चैनल से जुड़ने एवं समाचारों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें :- 9452092767-9170349999
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
54498a37-ca18-47e4-95c5-88be12287550
राजनीति

लखीमपुर खीरी : विकास विहीन पलिया को विकासशील बनाना ही मेरी प्राथमिकता, बृज मौर्या

उन्हें अक्सर किसी चाय की गुमटी पर मजदूरों के साथ चर्चा करते या किसी गरीब के घर बैठकर भोजन करते देखा जा सकता है

Savdhan India News

​लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने हुंकार भरते हुए कहा है कि 137-पलिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी एकमात्र प्राथमिकता है। जात-पात और ऊंच-नीच की राजनीति से ऊपर उठकर, मौर्या ने क्षेत्र की जनता के बीच अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
​सम्पूर्णानगर के एक छोटे से गाँव गोविंदनगर के किसान परिवार में जन्मे बृज मौर्या की सादगी आज चर्चा का विषय है। उन्हें अक्सर किसी चाय की गुमटी पर मजदूरों के साथ चर्चा करते या किसी गरीब के घर बैठकर भोजन करते देखा जा सकता है। पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए वे जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। ​हाल ही में बाघ के हमले में मारे गए दो स्थानीय निवासियों के परिजनों से मुलाकात कर मौर्या ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट लहजे में कहा कि। पलिया क्षेत्र का एक-एक व्यक्ति मेरे परिवार का सदस्य है। बाघ के हमलों से हो रही मौतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग तत्काल बाघ को पकड़े और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करे।
​राजनीति के साथ-साथ बृज मौर्या अपने सामाजिक सरोकारों के लिए भी जाने जाते हैं। क्षेत्र की गरीब बेटियों की शिक्षा से लेकर उनके विवाह तक की जिम्मेदारी उठाने के कारण स्थानीय जनता अब उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ कहकर पुकारने लगी है। मौर्या ने संकल्प दोहराया कि वे पलिया विधानसभा को पिछड़ेपन की बेड़ियों से मुक्त कराकर उसे प्रदेश के मानचित्र पर एक विकसित विधानसभा के रूप में स्थापित करेंगे।


Savdhan India News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button