लखीमपुर खीरी : दुख की घड़ी में परिजनों का संबल बने विधायक रोमी साहनी
रुपये-पैसे से किसी के जाने की कमी तो पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन इस कठिन समय में परिवार को यह महसूस कराना जरूरी है कि वे अकेले नहीं हैं।


पलिया कलां (खीरी) राजनीति जब सेवा का माध्यम बनती है, तो वह जनता के दिलों में अपनी जगह बना लेती है। पलिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रोमी साहनी ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए शोकग्रस्त परिवारों की मदद कर ‘जनसेवक’ की परिभाषा को सार्थक किया हैं। विधायक रोमी साहनी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर उन परिवारों से मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में अपने अपनों को खोया है। विधायक ने न केवल उनके आंसू पोंछे, बल्कि अपनी ओर से कुल ₹50,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
ग्राम कोठिया: दिवंगत रमेश चौहान के परिजनों को ढांढस बंधाया और उनकी पत्नी संध्या को ₹25,000 की मदद दी।
इंदिरानगर (ग्रंट नं. 3) सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले मंगरू के घर पहुंचकर उनकी माता को ₹15,000 की सहायता राशि सौंपी।
भगवंतनगर गुलरा, मृतक विशाल तिवारी की माता श्रीमती लता देवी को ₹10,000 प्रदान कर सांत्वना दी।
विधायक ने इन मुलाकातों के दौरान अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा।
पलिया की जनता मेरा परिवार है, और परिवार के किसी भी सदस्य पर दुख आता है, तो वह दुख मेरा अपना है। रुपये-पैसे से किसी के जाने की कमी तो पूरी नहीं की जा सकती, लेकिन इस कठिन समय में परिवार को यह महसूस कराना जरूरी है कि वे अकेले नहीं हैं।
राजनीति मेरे लिए केवल पद नहीं, बल्कि नर-सेवा और नारायण-सेवा का माध्यम है। जब तक ईश्वर ने सामर्थ्य दिया है, मैं क्षेत्र के हर जरूरतमंद और पीड़ित व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा। मेरा प्रयास है कि सरकारी योजनाओं के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाई जा सके।





