लखीमपुर खीरी : संपूर्णानगर पुलिस ने पंजाब घाट से चोरी की बाइक सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
पुलिस ने पंजाब घाट से चोरी की बाइक सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल


संपूर्णानगर पुलिस ने पंजाब घाट से चोरी की बाइक सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,भेजा जेल
लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है एक ऑटो लिफ्टर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है दरअसल लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत संपूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी व उप निरीक्षक विकास कुमार अपने हमराहियों के साथ शुक्रवार को एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है ,बता दे बीती देर रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर संपूर्णानगर पुलिस ने पंजाब घाट से एक ऑटो लिफ्टर गुरमेल सिंह पुत्र दलजीत सिंह को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया , जिनके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई हैं, वहीं पकड़े गए एक ऑटो लिफ्टर से पूछताछ के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।





