शारदा की भीषण बाढ़ से बर्बाद ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
हजारों एकड़ फ़सलें बर्बाद तो कहीं पानी मे भ गये आशियाने

बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
पलियाकलां-खीरी। बीते दिनों शारदा नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई भारी भरकम तबाही, रेल लाइन के कटान को दुरुस्त कराये जाने, बाढ़ पीड़ितों के नुकसान का मुआवजा दिलाये जाने एवं नदी की डी सिल्टिंग करवाये जाने के मुद्दों पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी पलिया को सौंपते हुए शीघ्र बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
पलिया तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता रामचंद्र स्वास्थ्य के नेतृत्व में विकासखंड पलिया के ग्राम नगला मरौचा, नगला, मेलघाट, श्रीनगर आदि के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा कि भीरा पलिया के मध्य अतरिया के पास टूटी रेल लाइन पर बड़ी पुलिया बनाई जाने, शारदा नदी पर बांध, पानी का बहाव मेला घाट श्रीनगर की ओर जाने से रोकने, शारदा पुल से अतरिया तक जल बनाकर पक्का बांध बनाने, शारदा नदी की डिसिल्टिंग कराए जाने एवं प्राकृतिक नालों को पुनः उनके वास्तविक स्वरूप में लाने और बन्द पुलिया इत्यादि को खुलवाकर जल निकास सुचारू किये जाने की मांग की गई है। उल्लेखनीय की अवैध खनन के कारण शारदा नदी में आई बाढ़ के चलते पलिया क्षेत्र के सैकड़ो गांव में हजारों हेक्टेयर जमीन होनर से किसान बुरी तरह से बर्बाद हो गये, बढ़ का पानी भरने से जिन किसानों की फसलें अधिकांशतया खराब हो चुकी हैं, वह किंकर्तव्यविमूढ़ होकर अपने परिवार और सरकार की ओर एकटक देख रहे हैं। ज्ञापन देने के दौरान आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।







