लखीमपुर खीरी: संपूर्णानगर पुलिस ने 24 ग्राम अवैध अल्प्रासेफ पाउडर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
24 ग्राम अवैध अल्प्रासेफ पाउडर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार


संपूर्णानगर पुलिस ने 24 ग्राम अवैध अल्प्रासेफ पाउडर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
संवाददाता अमन गुप्ता लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत चलते बुधवार को संपूर्णानगर थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के उप निरीक्षक संजीव कुमार तोमर ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के ही खजुरिया गन्ना सेन्टर से 80 मीटर दूर पिलर सं0 210 के रास्ते पर से भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जा रहे अवैध अल्पासेफ पाउडर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से 24 ग्राम अवैध अल्प्रासेफ पाउडर बरामद हुई है । वही पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम बलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी बाजारघट थाना हजारा जिला पीलीभीत बताया है । वहीं पकड़े गए तस्कर को अपराध मु0अ0स0 07/2018 धारा 379/411 व मु0अ0स0 04/2024 धारा 379/449/504/506 एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया है ।





