राजनीति
साथी अधिवक्ता को जिताने के लिए वकीलों ने भरी हुंकार
पूरनपुर अधिवक्ता सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान प्रत्याशी अधिवक्ता आदर्श पाण्डेय को समर्थन देने का ऐलान

साथी अधिवक्ता को जिताने के लिए वकीलों ने भरी हुंकार
– पूरनपुर अधिवक्ता सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान प्रत्याशी अधिवक्ता आदर्श पाण्डेय को समर्थन देने का ऐलान

पीलीभीत। 26 लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी अधिवक्ता आदर्श पाण्डेय “अमित” को समर्थन देने एवं विजयी बनाने को लेकर समस्त अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। पूरनपुर अधिवक्ता सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान सभी अधिवक्ताओं ने अपने साथी प्रत्याशी अधिवक्ता आदर्श पाण्डेय को पूर्ण समर्थन देकर भारी बहुमत से विजयश्री दिलाने का ऐलान किया है।





