लखीमपुर खीरी : संपूर्णानगर पुलिस ने 10.87 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल
10.87 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार


संपूर्णानगर पुलिस ने 10.87 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार ,भेजा जेल
अमन गुप्ता पलिया कलां खीरी
लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देशन में अपराध व अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के चलते बृहस्पतिवार को संपूर्णानगर पुलिस ने एक तस्करों को भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जाते वक्त अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया । वही जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि उनके दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक अनिल सिंह ने अपने हमराहियों, अंकित कुमार , प्रदीप कुमार के साथ की जा रही संयुक्त गश्त व चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम गोविंद नगर चौराहे से नेपाल रोड से भारत से नेपाल तस्करी कर लेकर जा रहे एक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया । जिसके पास से 10.87 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है जिस ने पूछताछ के दौरान अपना नाम खेम थापा पुत्र लालबहादुर थापा निवासी खिरिया वार्ड नं0 3 थाना टेड़वा जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र बताया है । जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लाखो रूपए के लगभग बताई जा रही है । जिसको पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है ।





